सड़क हादसा: बस-फॉर्च्यूनर कार की टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल, देखे वीडियो

सड़क हादसा: बस-फॉर्च्यूनर कार की टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। पोकरण में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लवा गांव के पास जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर एक निजी बस और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह 11:40 बजे के करीब हुई। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार उजला निवासी बिक्रम पुत्र राणीदान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही जोधपुर निवासी सुगना देवी पति देवीराम गंभीर रूप से घायल हुईं।

सूचना मिलते ही लवा चौकी और पोकरण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद जोधपुर-पोकरण सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। हादसा लवा पुलिस चौकी के पास हुआ।

  • Related Posts

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनें…

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…

    You Missed

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर