राजस्थान में होली पर 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में होली पर 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर। राजस्थान में हीटवेव का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर-जालोर में कल पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज और कल भी हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही होली के दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के 8 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। राज्य में कल (सोमवार) दिन में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बाड़मेर के अलावा कल जालोर में भी तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इन दोनों ही जिलों में कल दिन में हीटवेव चली। मौसम में अचानक से बढ़ी इस गर्मी से अब बीमारियां भी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) भी बाड़मेर जिला और उसके आसपास के एरिया में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। कल (12 मार्च) बाड़मेर जिले के अलावा जालोर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक राजस्थान में हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से 13 मार्च को बीकानेर संभाग के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 14 मार्च को इस सिस्टम का असर बीकानेर के अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और भरतपुर जिलों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल