बिजली विभाग के जेईएन के साथ मारपीट, बिजली बिल बकाया होने पर काटा था कनेक्शन, मामला दर्ज

बिजली विभाग के जेईएन के साथ मारपीट, बिजली बिल बकाया होने पर काटा था कनेक्शन, मामला दर्ज

राजस्थानी चिराग। नोखा के कानपुरा बस्ती में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक मामला सामने आया है। विभाग ने 24,523 रुपए के बकाया बिल के कारण एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर उपभोक्ता जुगल भार्गव ने विभागीय अधिकारियों को धमकी दी।

आज दोपहर में भार्गव सिटी ऑफिस पहुंचा और वहां जूनियर इंजीनियर (जेईएन) संदीप कुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने सरकारी कागजात फाड़ दिए और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गया। जेईएन ने आरोप लगाया है कि भार्गव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की धमकी भी दी। नोखा पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआई अमित स्वामी मामले की जांच कर रहे हैं। बिजली विभाग का बकाया वसूली अभियान अभी जारी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार