इस साल के मानसून की बारिश की हो गई भविष्यवाणी, जानें पूर्वानुमान

इस साल के मानसून की बारिश की हो गई भविष्यवाणी, जानें पूर्वानुमान

राजस्थानी चिराग। मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमानों के बीच बीकानेर के गंगाशहर उपनगर में मौसम की भविष्यवाणी करने की परम्परा रियासत काल से चली आ रही है। आज भी जारी इस परंपरा के तहत होलिका दहन के रोज गुरवार को एक साल पहले इसी दिन जमीन में पांच फीट गहराई में दबाई पानी से भरी मटकी को खोदकर निकाला जाता है। मटकी सूखी निकलने से इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की घोषणा की जाती है।

गंगाशहर क्षेत्र में चांदमलजी के बाग के पास स्थित खारिये कुंए के पास उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर की स्थापना के समय से हर वर्ष होलिका दहन के रोज पानी से भरी मटकी जमीन में दबाते है। अगले वर्ष होलिका दहन के ही दिन सुबह जमीन से मटकी निकाल कर उसमें भरे पानी की स्थिति को देखते है। इसके आधार पर आगामी मौसम की घोषणा करने की परंपरा चली आ रही है। इस बार मानसून कमजोर रहने के संकेत से पशुपालक चिंतित है। बारिश कम होने पर यहां पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो जाता है।

किसानों को रहता है इंतजार
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकतर लोग खेती बाड़ी से जुड़े होने से इस परंपरा के तहत की जाने वाली मौसम पूर्वानुमान को महत्वपूर्ण मानते है। आसपास के क्षेत्र में लोगों को भी इसका इंतजार रहता है।यहां चल रही परंपरा के अनुसार अब तक मानसून के बारे में की गई भविष्यवाणी सटीक बैठी है। इस मौके पर रमेश ओझा, अशोक भट्ठड़,मूलचंद भाटी, भंवर भाटी, दासूराम भाटी, किशन दर्ग आदि सर्व समाज के लोग पुरानी परंपरा के साक्षी बने।

सूखी निकली मटकी…
अशोक भट्ठड़ के मुताबिक गुरुवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने गत वर्ष की मटकी को निकाला। सभी ने सूखी मटकी पाकर जमाना कमजोर यानि मानसून की बारिश कम होने की घोषणा की। फिर वहां मौजूद लोगों ने विधि विधान से गणपति, वरुण देवता, विष्णु भगवान की पूजा अर्चना मंत्रोंच्चारण के साथ मटकी पूजन किया गया। उसको उसी स्थान पर अगले होलिका दहन तक के लिए जमीन में पांच फीट गहराई में दबा दिया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल