Chandrayaan-5 mission: चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार की मंजूरी, ISRO ने बताया आगे का प्लान; जानिए क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Chandrayaan-5 mission: चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार की मंजूरी, ISRO ने बताया आगे का प्लान; जानिए क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

राजस्थानी चिराग। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 Chandrayaan-5 mission मिशन को मंजूरी दे दी है। वे बेंगलुरु में ISRO चीफ का पदभार संभालने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया- अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। इसमें जापान हमारा सहयोगी होगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) ले जाया गया था, जबकि चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा।

आगे के प्रोजेक्ट के बारे में नारायणन ने कहा- 2027 में लॉन्च होने वाले चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा की मिट्टी के नमूने लाना है। वहीं, गगनयान सहित कई मिशनों के अलावा अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है।

सितंबर, 2024 में मिली थी चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी
कैबिनेट ने पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दी थी। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों के सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है। इस मिशन पर 2104 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। जबकि, 2023 में चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 में प्रपल्शन मॉड्यूल (इंजन), लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे।

चंद्रयान-4 के स्टैक 1 में लूनर सैंपल कलेक्शन के लिए एसेंडर मॉड्यूल और सतह पर लूनर सैंपल कलेक्शन के लिए डिसेंडर मॉड्यूल होगा। स्टैक 2 में थ्रस्ट के लिए एक प्रपल्शन मॉड्यूल, सैंपल होल्ड के लिए ट्रांसफर मॉड्यूल और सैंपल को पृथ्वी पर लाने के लिए री-एंट्री मॉड्यूल शामिल रहेगा। मिशन में दो अलग-अलग रॉकेट का इस्तेमाल होगा। हैवी-लिफ्टर LVM-3 और ISRO का रिलायबल वर्कहॉर्स PSLV अलग-अलग पेलोड लेकर जाएंगे।

  • Rajasthan

    Related Posts

    राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर

    राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर जयपुर। केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों के महंगाई राहत (डीआर) में एक जनवरी से दो प्रतिशत…

    पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर

    पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर राजस्थानी चिराग। ससुराल वालों की प्रताडऩा से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने की…

    You Missed

    राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर

    राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर

    पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर

    पत्नी ने अपने पति के साथ किया कुछ ऐसा की उसे करनी पड़ी आत्महत्या, पढ़े खबर

    Bikaner News: बीकानेर में लड़की का डीजे वाले बाबू पर आया दिल,घर से भागकर की लव मैरिज, हनीमून से पहले पहुंच गए थाने

    Bikaner News: बीकानेर में लड़की का डीजे वाले बाबू पर आया दिल,घर से भागकर की लव मैरिज, हनीमून से पहले पहुंच गए थाने

    Rajasthan Electic Buses: राजस्थान की जनता का सफर होगा सुहाना, 800 नई बसों से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था

    Rajasthan Electic Buses: राजस्थान की जनता का सफर होगा सुहाना, 800 नई बसों से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था