बीकानेर: हथियारों के दम पर नाबालिग का अपहरण, रोकने पर परिजनों पर हमला

बीकानेर: हथियारों के दम पर नाबालिग का अपहरण, रोकने पर परिजनों पर हमला

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कुनपालसर गांव में नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले जाने और परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई

क्या है मामला?

कुनपालसर निवासी पीड़ित ने राजूराम, मुनीराम, भरत, लाला और मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, 8 मार्च की रात आरोपी धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और उसकी नाबालिग बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। जब पीड़ित और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस कर रही जांच

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां