दोस्त ने 4 लाख नहीं चुकाए तो फंदे पर झूला, लोन लेकर पैसे उधार दिए थे, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

दोस्त ने 4 लाख नहीं चुकाए तो फंदे पर झूला, लोन लेकर पैसे उधार दिए थे, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

अजमेर। लोन लेकर दोस्त को उधार दिए 4 लाख रुपए उसने नहीं लौटाए तो युवक ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाया जिसमें दोस्त और 2 रिकवरी एजेंट पर सुसाइड के लिए उकसाने और रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाया। इसके बाद पंखे पर मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी। मामला अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के नांदला ग्राम पंचायत बुबानिया गांव का मंगलवार सुबह 11 बजे का है। SHO अशोक बिस्सु ने बताया की युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट उसके भाई ने दी है। मामले में जांच कर रहे हैं। युवक के भाईने रिपोर्ट देकर बताया आज सुबह करीबन 11 बजे चचेरी बहन का फोन आया कि भाई ने मफलर से फंदा लगाकर अपने कमरे में लगे पंखे से आत्महत्या कर ली। इसके बाद मैं घर पहुंचा और देखा तो बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। पड़ोसियों ने ही भाई को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे तुरंत नसीराबाद के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार