बीकानेर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तेज बारिश की संभावना

बीकानेर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तेज बारिश की संभावना

बीकानेर। एक बार फिर बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सब कुछ सही रहा तो बुधवार और गुरुवार दो दिन तक तेज बारिश हो सकती है। हालांकि सुबह का मौसम साफ है और हल्की धूप आ चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवाओं के झोंके दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में भी मौसम विभाग को बारिश की उम्मीद है। बीकानेर के लूणकरनसर, खाजूवाला, महाजन सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाये हुए हैं।

इससे पहले बीकानेर में पिछले सप्ताह ही तेज बारिश हुई,जिससे तापमान में गिरावट आई है। 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच का अधिकतम तापमान अब गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। वहीं न्यूनतम पारा अब 17.8 डिग्री सेल्सियस पर है। पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर रहा तो तापमान में और गिरावट हो सकती है। इन दिनों सुबह और रात में हवा में ठंडक महसूस की जा सकती है। उधर, प्रदेश में 21 मार्च से अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार