बीकानेर: कार चालक को खिला दिया नशीला पदार्थ और लूट ली कार

बीकानेर: कार चालक को खिला दिया नशीला पदार्थ और लूट ली कार

बीकानेर। महाजन के अरजनसर कस्बे से तीन दिन पहले किराए पर ली गई एक कार को लूटने का मामला सामने आया है। इस आशय का मुकदमा गुरुवार को महाजन थाने में दर्ज किया गया। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि असरासर निवासी अर्जुनराम कुहार ने रिपोर्ट दी है कि उसका पुत्र सुशील कुमार पेशे से वाहन चालक है। उसके पास एक कार है। 17 मार्च को अरजनसर में एक अज्ञात व्यक्ति कार को किराए पर लेकर गया था। कार सुशील खुद चला रहा था। वह जैतपुर, पल्लू होते हुए हनुमानगढ़ जिले के शेरगढ़ पहुंचे। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने कार चालक को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह चालक को शेरगढ़ में छोड़कर कार लेकर फरार हो गया। देर रात को सुशील जैसे तैसे वापस अपने घर पहुंचा व परिजनों को वारदात की जानकारी दी। दो दिन तक पीड़ित परिवादी शेरगढ़ पुलिस चौकी व हनुमानगढ़ थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं करते हुए मामला दर्ज नहीं किया। आखिर गुरुवार को परिवादी महाजन थाने पहुंचे व पुलिस को आपबीती सुनाई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल