बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड: विदेश भागने की फिराक में था गोपाल, ये भी हुए खुलासे

बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड: विदेश भागने की फिराक में था गोपाल, ये भी हुए खुलासे

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोपाल कुम्हार विदेश भागने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार गोपाल का पासपोर्ट बना हुआ है। वह वारदात के तीन-चार दिन बाद मामला शांत होने पर वापस विदेश भागने की फिराक में था। उसने घर से अपना पासपोर्ट ले लिया था। टिकट व वीजा की तैयारी में लगा था। आरोपी गोपाल ने पिछले कई सालों से शराब छोड़ रखी थी, लेकिन वारदात के बाद वह टेंशन में आ गया। उसने तीन दिन तक लगातार शराब पी। उसने शराब की दुकान पर शराब के नशे में ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। पुलिस ने होटल के मोबाइल नंबरों की पड़ताल की, तो शराब ठेके पर होना पाया। यहीं से पुलिस पीछे लग गई। वारदात करने के बाद गोपाल होटल से अपना सामान लेकर गांव बीदासर चला गया। वहां से अगले दिन मृतका के परिजनों के साथ पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गया। पुलिस का शिकंजा कसते देख उसने झूठी कहानी रची। हत्या का आरोप पति व मृतका के देवर पर लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस को उसके व्यवहार व बदलते बयानों पर शक हुआ। इसी बीच सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति बार-बार नजर आ रहा था, जिसका तुलसी सर्किल स्थित होटल में रुके होने का पता चला। पुलिस वहां गई, तो होटल के रजिस्टर में आरोपी की पत्नी के मोबाइल नंबर मिले, जिससे पुलिस हत्या का पर्दाफाश करने में कामयाब हो सकी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार