हॉस्टल से जयपुर घूमने निकलीं चार नाबालिग छात्राएं, 24 किमी पैदल चलकर ट्रेन पकड़ी, फिर जो हुआ….

राजस्थानी चिराग। चूरू में एक अजीब मामला सामने आया है। हिसार के एक होस्टल से चार नाबालिग लड़कियां बिना किसी को बताए जयपुर घूमने निकल गईं। वे हिसार-जोधपुर ट्रेन में सवार हुईं। आरपीएफ ने चारों नाबालिगों को चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया।

डोकवा गांव के पास एक लड़की ट्रेन से उतर गई और वहीं छूट गई। इससे ट्रेन में बैठी तीनों लड़कियां घबरा गईं। ट्रेन के साधारण डिब्बे में एक यात्री ने उनसे चुपचाप बैठने का कारण पूछा। लड़कियों ने पूरी घटना बताई। यात्री ने अपने एक परिचित को फोन कर डोकवा में छूटी लड़की को बस से चूरू बुलवाया। चारों नाबालिगों को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल चौकी के एसआई नन्दकिशोर ने बताया कि लड़कियां गुरुवार रात होस्टल से निकली थीं। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने जयपुर घूमने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी बनाई थी। बाद में उन्होंने सच बताया कि वे होस्टल से भागकर आई थीं।

आरपीएफ ने चारों नाबालिगों को चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया। हेल्पलाइन में काउंसलर वर्षा कंवर ने उनकी काउंसलिंग की। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक पन्ने सिंह के अनुसार चारों को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। वहां से उन्हें बालसमंद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा