राजस्थान में हुआ भीषण हादसा, चकनाचूर हुई कार, पति-पत्नी सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में हुआ भीषण हादसा, चकनाचूर हुई कार, पति-पत्नी सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के फलोदी जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक मासूम सहित 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। जिनका आज पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस के मुताबिक हादसा शेरगढ़ थाना क्षेत्र के चाबा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। कार सवार 5 लोग जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार निवासी करणपुरा हनुमानगढ़, गुणेशाराम चौधरी और उनकी पत्नी ममता चौधरी निवासी बरजासर बीकानेर के रूप में हुई है।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायल गिरधारीराम निवासी डूंगरगढ़ बीकानेर और एक मासूम बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, गिरधारीराम को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर ​कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग छूटा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए हनुमानगढ़। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में टाउन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। चक 15…

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर छोटा गांव में पुरानी रंजिश को…

    You Missed

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश