किश्त जमा नहीं कराने पर बाप और दो बेटो को फायनेंस कंपनी ने गुंडों से पिटवाया, अधमरी हालत में भर्ती

किश्त जमा नहीं कराने पर बाप और दो बेटो को फायनेंस कंपनी ने गुंडों से पिटवाया, अधमरी हालत में भर्ती

राजस्थानी चिराग। निजी फायनेंस कंपनी में लोन की किश्त जमा नहीं कराने पर गुंडों ने पिता और 2 पुत्रों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पिता और एक बेटे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों को पकड़ने के लिए सर्च शुरू कर दिया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक निजी फायनेंस कंपनी से एक परिवार ने लोन लिया हुआ था। पिछले कुछ समय से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोन जमा नहीं करवा सके। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के हारुन व तैयब के साथ इनके पिता सफी काजी को धमकाने के लिए कंपनी के वसूली एजेंट पहुंच गए। आरोप है कि इनके पास हथियार थे। इन लोगों ने रुपए नहीं देने पर दोनों के साथ मारपीट की। बाप-बेटे तीन जनों को बुरी तरह पीट दिया है। जिनमें दो गंभीर घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार एक निजी फायनेंस कंपनी के वसूली एजेंट्स ने किश्त वसूली के लिए गांव बाना के पास प्रताप बस्ती निवासी हारुन काजी के साथ मारपीट की, और वहां से इसे रेलवे फाटक के पास लेकर आए। यहां हारून व तैयब व इनके पिता सफी काजी के साथ धारदार हथियारों से मारपीट की है। तीनों गंभीर रूप से घायल हो हुए। पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हारून व उसके पिता सफी काजी को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। पुलिस एएसआई ग्यारसीलाल मौके पर पहुंचे व मामले की जांच कर रहें है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल