युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और चाची की हथौड़ा मारकर की हत्या फिर खुद भी झूला फंदे पर, पढ़े खबर

युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और चाची की हथौड़ा मारकर की हत्या फिर खुद भी झूला फंदे पर, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। जयपुर में युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी, विधवा चाची की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना करधनी थाना इलाके की है।

सीआई सवाई सिंह ने बताया- बेनाड़ स्टेशन के पास पंकज कुमावत (36) पत्नी सुनीता कुमावत, विधवा चाची मधु कुमावत और बेटे यांश के साथ रहता था। आरोपी ने सोमवार को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच में हथौड़े से पत्नी और चाची की हत्या कर दी। हत्या करने के दौरान उसका बेटा यांश कुमावत जाग गया। आरोपी ने बेटे पर भी हमला किया, लेकिन बचकर निकल गया।

पत्नी और चाची की हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में ही रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने बच्चे की चीख सुनी तो वह दौड़कर पहुंचे। उनको फर्श और बिस्तर खून से सने दिखे। दो की लाश नीचे पड़ी थी और पंकज फंदे से झूल रहा था।

कॉलोनी के लोगों ने पुलिस कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू की। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्राथमिक जांच में आर्थिक तंंगी और गृह क्लेश होना सामने आया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा