बाइक सवार युवक को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

बाइक सवार युवक को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग

राजस्थानी चिराग। चूरू में रोडवेज बस डिपो के सामने हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम को हुई इस घटना में युवक अपने भाई के घर से बाइक पर लौट रहा था।

मृतक मुस्लिम लुहार (21) के परिजनों ने शुक्रवार को डीबी अस्पताल की मोर्चरी के सामने प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद शाहरुख खान के नेतृत्व में लोगों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की तीन प्रमुख मांगें थी। बस ड्राइवर की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करना।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई दाऊद की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की मांगों को उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। लगभग दो घंटे की समझाइश के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला