थ्रेशर में आकर किसान के टुकड़े-टुकड़े हुए, कट्‌टे की पोटली में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स, सिर पर बंधा गमछा अचानक पट्‌टे में आया

थ्रेशर में आकर किसान के टुकड़े-टुकड़े हुए, कट्‌टे की पोटली में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स, सिर पर बंधा गमछा अचानक पट्‌टे में आया

राजस्थानी चिराग। थ्रेशर की चपेट में आकर किसान के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसके शरीर के टुकड़े मशीन में बुरी तरह फंस गए थे। उसे निकालने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। मशीन ऊपर से खोलकर एक-एक टुकड़े को इकट्‌ठा कर कट्‌टे में बांधा गया। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। मामला सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर इलाके का है।

रात के दो से तीन बजे के बीच हुई घटना
मलारना डूंगर के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया- हादसा गुरुवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बाढ़ बरियारा गांव में भरतलाल के खेत पर थ्रेशर मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। गांव के ही किसान घनश्याम (45) भी गेहूं की कटाई करवाने के लिए आए हुए थे।

पूरे गांव में मच गया कोहराम
रात में थ्रेशर पर गेहूं की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके सिर पर बांधा गमछा अचानक थ्रेसर मशीन के पट्‌टे में फंस गया। इसी पट्‌टे ने झटके से घनश्याम को खींच लिया और उनका शरीर मशीन में चला गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही घनश्याम के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

मशीन में बुरी तरह फंस गए थे बॉडी के टुकड़े
गांव वालों ने मलारना डूंगर थाने को सूचना दी। फौरन प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मशीन के अंदर बॉडी के टुकड़े फंसे हुए थे। जिसने भी यह देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। मशीन से एक-एक टुकड़े को इकट्‌ठा किया गया और कट्‌टे में बांधकर मलारना चौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। थान प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव दामाद-बेटी को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की