बीकानेर: शराब ठेका कार्मिकों पर हमला, नकदी लूट और अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज

बीकानेर: शराब ठेका कार्मिकों पर हमला, नकदी लूट और अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में शुक्रवार रात को शराब ठेका बंद कर लौट रहे ठेका कार्मिकों पर हमला, नकदी लूट और अपहरण की कोशिश की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गजेन्द्र सिंह राजपूत, जो ठेके पर हिसाब-किताब का कार्य करता है, अपने साथी दशरथसिंह और सहीराम जाट के साथ ठेका बंद कर करीब 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था। तभी कल्याणसर पुराना की गुवाड़ में कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनकी गाड़ी को घेर लिया।

आरोपियों में गांव के चार सगे भाई रामनिवास, मुन्नीराम, रामचंद्र, मामराज जाट, जसरासर निवासी उग्रसेन जाट सहित 2-3 अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने ठेका कार्मिकों की गाड़ी के आगे अपनी पिकअप लगाकर रास्ता रोका, गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन छीन लिया, कार्मिकों के साथ मारपीट की और लाठियों से गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने ठेके की शराब बिक्री की ₹13,430 की नकदी भी लूट ली और तीनों ठेका कार्मिकों को अपनी कैम्पर गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। हालांकि, मौका पाकर तीनों किसी तरह भाग निकले और गलियों में छिप गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर आई।

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी उन्हें ठेका नहीं चलाने देने की धमकियां दे चुके हैं और उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में पुलिस में परिवाद भी दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब हैडकांस्टेबल देवाराम द्वारा जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की