आसमान से बरसेगी राहत या फिर बेहाल करेगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा 13-14-15-16 अप्रेल को मौसम

आसमान से बरसेगी राहत या फिर बेहाल करेगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा 13-14-15-16 अप्रेल को मौसम

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों की हवा में नमी बढ़ गई और पारे में गिरावट आने से लू का प्रकोप फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 13 से 16 अप्रेल तक बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से धीरे-धीरे पारा चढ़ता जाएगा।

अब मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रेल से आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रेल को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 अप्रेल से हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। 15-16 अप्रेल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

तीव्र हीटवेव का अलर्ट
16 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन झुंझुनूं, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर व नागौर में उष्ण लहर और श्रीगंगानगर, जैसलमेर व बीकानेर में अति उष्ण लहर चल सकती है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की