नहीं सुनी होगी गोल्ड पर ऐसी भविष्यवाणी,सोने का भाव पहुंच सकता है 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, पढ़े खबर

नहीं सुनी होगी गोल्ड पर ऐसी भविष्यवाणी,सोने का भाव पहुंच सकता है 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही थी सोने की कीमत 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है. लेकिन इसके उलट ही पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. अब सोने की कीमत को लेकर Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई है. जिसमें यह कहा गया है कि सोने का भाव 4500 डॉलर प्रति आउंस (1,36,000 प्रतिशत 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वॉर और मंदी के डर की वजह से सोने का भाव 2025 के अंत में 4500 डॉलर प्रति आउंस हो सकता है.

तीसरी बार गोल्ड के टारगेट प्राइस में इजाफा
Goldman Sachs ने एक बार फिर से गोल्ड के टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. इंवेस्टमेंट बैंकर के रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का 3700 डॉलर प्रति आउंस है. आपको बता दें, यह तीसरी बार है जब Goldman Sachs ने सोने के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. इससे पहले मार्च की शुरुआत में गोल्ड का टारगेट प्राइस 3300 डॉलर प्रति आउंस सेट किया गया था.

क्या है Gold ETF का रेट
बता दें, कि बीते सप्ताह गोल्ड ईटीएफ पहली बार 3200 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस किया था. वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण गोल्ड ईटीएफ का रेट 3245.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया था. सोने की मांग फिजिकल और एक्सचेंज ट्रेड पर काफी बढ़ गई है.

आज सोने का भाव
सोमवार 14 अप्रैल के दिन सोने का भाव 100 रुपए तक कम हुआ है. वहीं देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,600 रुपए के ऊपर ही कारोबार कर रहा है.आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं – जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव. सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है.

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार