गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े तीन गुर्गे गिरफ्तार,हथियार और कारतूस जब्त

गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े तीन गुर्गे गिरफ्तार,हथियार और कारतूस जब्त

राजस्थानी चिराग। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के करीब और गैंगस्टर के तीन गुर्गो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन का संबध रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है। वहीं एक अन्य को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया हे। यह कार्रवाई गंगानगर पुलिस ने की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए रोहित के गुर्गेा को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। पुलिस ने इनसे अवैध हथियार और कारतूस जब्त किए है।

जिला विशेष टीम, जवाहरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीमों ने इन चारों आरोपियों को अलग अलग एरिया से काबू किया और तीन अवैध पिस्टल, 39 कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर स्वीकारा कि इनको अलग-अलग जिमेदारी दी गई थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने आर्स एक्ट में पकड़ लिया।

पुलिस टीमों ने जानकी नगर थर्ड निवासी सिकन्दर खान को काबू किया। इसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 25 कारतूस बरामद कर गिरतार किया। वहीं सोनी कॉलोनी निवासी सुमित सिडाना उर्फ सोनू सिडाना को सद्भावना नगर से पकड़ एक अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए।
आरोपी जसविन्द्र सिंह के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और मैग्जीन मय 4 कारतूस बरामद कर गिरतार किया। जैतसर के वार्ड सात निवासी लक्ष्मण कुमार उर्फ जेजीबी के कब्जे से तीन कारतूस बरामद कर गिरतार किया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार