पीबीएम में इस जगह लगी आग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग से धुआं ही धुआं

पीबीएम में इस जगह लगी आग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग से धुआं ही धुआं

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के स्किन डिपार्टमेंट की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रोगियों को तुरंत अन्यत्र शिफ्ट किया गया। गुरुवार सुबह अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पास ही स्थित सुपर स्पेशलिटी सेंटर से सटे स्किन डिपार्टमेंट में आग लगी है। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया के कमरे में से धुआं आता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के कमरों से भी धुआं निकला। आग बढ़ती इससे पहले ही रोगियों को वहां से हटा दिया गया था। आग के कारण कुछ सामान भी जल गया है। एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग फर्नीचर तक नहीं पहुंची। आग सुबह लगी तो समय रहते, इस पर काबू पा लिया गया। अगर अस्पताल समय के बाद आग लगी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इसी विभाग के पास आंखों का अस्पताल है। जहां पहली मंजिल पर बड़ी संख्या में रोगी भर्ती भी रहते हैं। आग का धुआं देखने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर कांच के शीशे तोड़ने शुरू किए तो ताकि धुआं बाहर निकल सके। पीबीएम अस्पताल के कर्मचारियों और रोगियों के साथ आए परिजनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर दमकल भी पहुंच गई। जिसने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने अपने…

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के सलुंडीया गांव में रेलवे लाइन के पास एक खेत में 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा…

    You Missed

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार