जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की मौत, श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की मौत, श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

राजस्थानी चिराग । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें 2 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पहले प्रशासन ने एक मौत की ही पुष्टि की थी, करीब 4 घंटे बाद 26 मौतों की बात स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने सबसे पहले एक टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और वहां मौजूद अन्य पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना पहलगाम की बैसरन घाटी में हुई, इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं।

यह फरवरी 2019 के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। तब पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी है कि घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। शाह यहां अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक करेंगे। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली। सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार