ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मिट्टी के नीचे दबकर महिला की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मिट्टी के नीचे दबकर महिला की मौत
हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर को भादरा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में भरी मिट्टी के नीचे दबने से कांता देवी पत्नी दल्लाराम निवासी मुंसरी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भादरा की ओर से आ रही लोक परिवहन की एक बस अचानक ट्रैक्टर के सामने आकर रुक गई। ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। दुर्भाग्यवश, कांता देवी ट्रॉली के पास ही मौजूद थीं और मिट्टी के नीचे दब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाई और महिला को बाहर निकाल कर भादरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस मामले में रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर … बीकानेर। बीकानेर शहर में लंबे समय से लंबित कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी…

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल बीकानेर। जिले के खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में एक भीषण सडक़ हादसे में पांच जनें…

    You Missed

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली