नगर निगम के मीटिंग-हॉल में कर्मचारी ने किया सुसाइड, इस अधिकारी पर लगाया परेशान करने का आरोप

नगर निगम के मीटिंग-हॉल में कर्मचारी ने किया सुसाइड, इस अधिकारी पर लगाया परेशान करने का आरोप

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में गुरुवार को एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। निगम मुख्यालय में बने मीटिंग हॉल में गुरुवार शाम एक अस्थाई कर्मचारी पंखे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद नगर निगम की विजिलेंस टीम ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा परेशान करने की जानकारी भी सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार श्याम नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बने मीटिंग हॉल में ऑफिस कर खत्म होने के बाद निगम कर्मचारी ताला लगाने पहुंचे थे। लेकिन तभी वहां मीटिंग हॉल के पंखे पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। जो नगर निगम में ही अस्थाई कर्मचारियों के तौर पर सफाई का काम करता था। निगम कर्मचारियों ने इसकी जानकारी निगम की ही विजिलेंस टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने मृतक की पहचान हरदयाल के रूप में की। पिछले लंबे वक्त से नगर निगम हेरिटेज में बतौर सफाई कर्मचारी काम कर रहा था।

विजिलेंस टीम ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय माणक चौक थाना पुलिस को दी। इसके बाद मानक चौक थाना पुलिस ने मीटिंग हॉल की तलाशी लिए जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने नगर निगम मुख्यालय XEN योगेश कुमावत पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब पुलिस की टीम इन सभी पहलुओं को लेकर इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

माणक चौक थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज में एक अस्थाई कर्मचारी हरदयाल द्वारा मीटिंग हॉल में पंखे पर लटक सुसाइड कर लिया गया है। निगम प्रशासन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को मृतक के पास से एक साइड नोट भी मिला है। जिसमें निगम के ही एक अधिकारी द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच करेगी।

  • Related Posts

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का…

    बीकानेर: बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों की तैयार हो रही कुंडली, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों की तैयार हो रही कुंडली, पढ़ें ये खबर बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों की कुंडली तैयार…

    You Missed

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

    बीकानेर: बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों की तैयार हो रही कुंडली, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्यों की तैयार हो रही कुंडली, पढ़ें ये खबर

    राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

    राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी

    बीकानेर : शादी समारोह में खाना खाने गया था परिवार, पीछे व्यक्ति ने लगा ली फांसी

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर

    गैस संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बड़ा बयान, जानें ग्रामीण क्षेत्र कितने दिन में मिलेगा सिलेंडर

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने

    बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने