बीकानेर संभाग: एक और बड़ा हादसा, कार-टेम्पों की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत

बीकानेर संभाग: एक और बड़ा हादसा : कार-टेम्पों की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में कार और लोडिंग टेंपो की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। भीषण हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के गेट खुलने से अंदर बैठे लोग उछलकर बाहर गिर गए। हादसे में मरने वाले एक युवक ने अपने घर पर कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ सूरतगढ़ किसी काम से जा रहा है, थोड़ी देर में वापस आ जाएगा।

पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर मौजगढ़ गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हादसा हुआ। लोडिंग टेंपो और कार में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

हादसे में आर्यन (18) पुत्र रणजीत जाट निवासी सिद्धूवाला, रोहताश (26) पुत्र किशन लाल जाट निवासी सिद्धूवाला और पवन (20) पुत्र सीताराम कुम्हार निवासी 28 पीबीएन की मौत हो गई, जबकि हेमंत (21) पुत्र लालचंद निवासी सिद्धूवाला, अभिषेक (30) पुत्र विजय बिश्नोई निवासी सिद्धूवाला और लोडिंग टेंपो सवार राजवीर (22) पुत्र हरिराम निवासी मुंदडिया (हनुमानगढ़) घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जबकि शवों को मोर्चरी में रखवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हेमंत और अभिषेक को हायर सेंटर श्रीगंगानगर रेफर कर दिया, जबकि राजवीर को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला