सावधान: बीकानेर के इस विश्वविद्यालय की बनाई फर्जी वेबसाइट, क्लिक करने से पहले करले चेक

सावधान: बीकानेर के इस विश्वविद्यालय की बनाई फर्जी वेबसाइट, क्लिक करने से पहले करले चेक

बीकानेर। राज्य के कृषि विवि में दाखिले के लिए जेट – 25 की परीक्षा आयोजित करने वाले स्वामी केशवानंद राजस्थान विश्वविद्यालय, बीकानेर के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन जमा की जाने वाली फीस हड़पने की साजिश रची गई है। दाखिले के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा।

कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक और परा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जेट – 25 परीक्षा आयोजित की जानी है। इस बार परीक्षा का आयोजन स्वामी केशवानंद राजस्थान विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 28 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा और ऑनलाइन की फीस जमा कराई जाएगी। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों की फीस हड़पने के उद्देश्य से कृषि विवि, बीकानेर के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई गई है।

इसमें विवि का हूबहू लोगो, नाम, कुलपति की फोटोग्राफ दर्शाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि फर्जी वेबसाइट के जरिये अभ्यर्थियों को गुमराह कर उनकी फीस हड़पी जा सकती है। कृषि विवि के जेट कोऑर्डिनेटर विजयप्रकाश की ओर से बीछवाल पुलिस थाने में फर्जी वेबसाइट बनाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से सावधानी बरतने और वास्तविक वेबसाइट पर ही आवेदन करने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी