राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, 3 जिंदा जले

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, 3 जिंदा जले

राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर के बाद दोनों में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेगा हाईवे पर रावतसर-पल्लू के बीच धन्नासर के पास पल्लू की तरफ से बजरी लेकर रावतसर आ रहा ट्रक, रावतसर की ओर से ईंटें लेकर मकराना जा रहे ट्रक से टकरा गया। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते दोनों ही ट्रक धूं-धूं करके जलने लगे। पुलिस ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि किसी को ट्रक में फंसे लोगों को निकालने का मौका नहीं मिला। बाद में पुलिस ने दोनों ट्रकों से तीन जले शव निकाले।

मृतकों की नहीं हो पाई पहचान
तीनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि तीनों शव बुरी तरह से जल गए हैं। ट्रकों के केबिन जल जाने से उनमें रखे दस्तावेज और आईडी प्रूफ भी स्वाह हो गए। पुलिस ट्रकों के नंबरों से उनके मालिकों से संपर्क करके मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी