पूर्व पार्षद का आरोप- ठेकेदार ने नहर में फेंकने की दी धमकी

पूर्व पार्षद का आरोप- ठेकेदार ने नहर में फेंकने की दी धमकी

हनुमानगढ़ में वार्ड 4 के पूर्व भाजपा पार्षद स्वर्ण सिंह ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। नगर परिषद ने दो साल पहले वार्ड 4 में नाली, पुलिया और सड़क निर्माण का टेंडर मैसर्स बालाजी कन्स्ट्रक्शन कंपनी को दिया था। स्वर्ण सिंह का कहना है कि ठेकेदार अब काम शुरू कर अनियमितताएं कर रहा है। पूर्व पार्षद ने जब ठेकेदार से सड़क के साथ पुलिया और नालियों का निर्माण करने को कहा, तो उसने दुर्व्यवहार किया। ठेकेदार ने उल्टा स्वर्ण सिंह पर रुपए मांगने का आरोप लगा दिया। 17 अप्रैल को दोपहर एक बजे फोन पर बात करने पर ठेकेदार ने धमकी दी। उसने कहा कि अगर वार्ड में दिखे तो अंजाम बुरा होगा। यहां तक कि अगर किसी मजदूर ने मारपीट कर दी तो शिकायत न करें। दो दिन पहले जब स्वर्ण सिंह निर्माण स्थल पर गए, तो ठेकेदार ने अपने लोगों को फोन पर कहा कि इन्हें नहर में फेंक दो। पूर्व पार्षद का कहना है कि उन्हें अपनी जान और संपत्ति का खतरा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार