राशन दुकानों से अब मिलेंगी मल्टी ब्रांड वस्तुएं, अन्नपूर्णा भंडार लाएंगे क्रांति

राशन दुकानों से अब मिलेंगी मल्टी ब्रांड वस्तुएं, अन्नपूर्णा भंडार लाएंगे क्रांति

राजस्थान राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में अन्नपूर्णा भंडार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक की अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र वर्मा ने की। वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025-26 के राज्य बजट के के तहत प्रदेशभर में 5000 अन्नपूर्णा भंडार स्थापित किए जाएंगे। इन भंडारों के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण मल्टी-ब्रांड उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती और प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पादों का चयन विशेष रूप से अल्प आय वर्ग की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, जिससे गुणवत्तायुक्त वस्तुएं सुलभ होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के खर्च में भी कमी आएगी। प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया कि राशन डीलरों और उत्पाद निर्माताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उत्पादकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में अन्नपूर्णा भंडारों के लिए स्थान चयन, भंडारण, परिवहन, तकनीकी आवश्यकताएं, आपूर्ति श्रृंखला, भुगतान प्रक्रिया, अन्य राज्यों के अनुभव, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद सूची और मूल्य निर्धारण जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वर्मा ने कहा कि प्राप्त सभी उचित सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे योजना को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य स्तरीय एफएमसीजी कंपनियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ओसवाल से राहुल चौधरी, आईटीसी से कुनाल सोनी, रिलायंस एफएमसीजी एग्रीगेटर से देवेन्द्र सिंह, मेट्रो से सचिन अग्रवाल, एफएमसीजी सीएफए प्रतिनिधि, और राशन डीलर एसोसिएशन, राजस्थान के अध्यक्ष हेमराज मीना और डिम्पल कुमार शर्मा ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत