बड़ी खबर: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, कहा- कार्रवाई का टाइम और टारगेट तय करे

बड़ी खबर: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, कहा- कार्रवाई का टाइम और टारगेट तय करे

राजस्थानी चिराग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर सीसीएस बैठक से पहले हाई लेवल की मीटिंग हुई। इस बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद के परिणामों और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद रहे। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली।

हमले का कड़ा जवाब देने की कही बात

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही। साथ ही राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के आश्वासन को भी दोहराया कि भारत आतंकवादियों और उनके आकाओं को कड़ी सजा देगा।

पीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की परिस्थितियों, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुख को आतंवादियों से निपटने के लिए खुली छूट दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे। हमें सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

गृह मंत्रालय में हुई बैठक

वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर … बीकानेर। बीकानेर शहर में लंबे समय से लंबित कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी…

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल बीकानेर। जिले के खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में एक भीषण सडक़ हादसे में पांच जनें…

    You Missed

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली