शहर के तीन स्पा सेंटरों में चल रहा था ‘खेला’! पहुंची पुलिस तो भागने लगे इधर-उधर, यहां देखें पूरा मामला

शहर के तीन स्पा सेंटरों में चल रहा था ‘खेला’! पहुंची पुलिस तो भागने लगे इधर-उधर, यहां देखें पूरा मामला

राजस्थानी चिराग। स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधि का मामला सामने आया है. पुलिस की औचक छापेमारी में 9 युवक पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीन स्पा सेंटरों में लगातार गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

दरअसल, पूरा मामला शास्त्रीनगर थाना पुलिस क्षेत्र का है, जहां कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के आस-पास संचालित होने वाले तीन स्पा सेंटरों पर छापे मारकर पुलिस ने 9 युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन स्पा सेंटरों में लगातार अनैतिक गतिविधियां चल रही थी ऐसे में जिले की ईस्ट और वेस्ट पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की।

सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा ने बताया कि कल्पतरू शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थी। शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली, एसआइ शैतान चौधरी, पदमा शर्मा और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पश्चिम व पूर्व की महिला सिपाहियों के साथ स्काई स्टेप स्पा सेंटर, प्योर प्लस और सांवरिया स्पा सेंटर पर छापे मारे।

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
पुलिस की दबिश के दौरान इलाके में हड़कप मच गया। स्पा सेंटर छोड़कर सभी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर योगेश गुर्जर, धर्मेन्द्र, वसीम, पंकज परमार, अशोक, किशोर मुखर्जी, अक्षाय, आशीष सिसोदिया और जितेन्द्र को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी