लेडी प्रिंसिपल और टीचर में फाइट, मोबाइल तोड़ा..बाल पकड़कर खींचे, देखें वीडियो

लेडी प्रिंसिपल और टीचर में फाइट, मोबाइल तोड़ा..बाल पकड़कर खींचे, देखें वीडियो

Teacher And Lady Principal Fight: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक सरकारी स्कूल उस वक्त अखाड़ा बन गया जब स्कूल की लेडी प्रिंसिपल और लेडी लाइब्रेरियन के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि थप्पड़ चलने लगे और दोनों एक दूसरे की चोटी पकड़कर गुत्थम गुत्था हुईं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद कलेक्टर ने तुरंत दोनों को पदों से हटा दिया है।

लेडी प्रिंसिपल और टीचर में फाइट

खरगोन से करीब 8 किमी. दूर एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर में शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल प्रवीण दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद की शुरूआत बातचीत से हुई और फिर दोनों एक दूसरे का अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं। कुछ देर बाद बात बढ़ गई और प्रिंसिपल ने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मारकर उसका मोबाइल छीना और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। मोबाइल तोड़े जाने के बा लाइब्रेरियन मुधरानी भी प्रिंसिपल से भिड़ गई और फिर दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की।

कलेक्टर ने लिया एक्शन

स्कूल परिसर में हुई प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हुई मारपीट का वहीं पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद दोनों पुलिस थाने पहुंची और एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया और मेडिकल कराने अस्पताल जाकर भर्ती हो गईं। इधर कलेक्टर भव्या मित्तल ने दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल