पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी

राजस्थानी चिराग। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि वह पंजाबी सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिशों के राज खोल देगा।

दरअसल, भट्टी ने लॉरेंस को यह धमकी इसलिए दी क्योंकि बीते दिनों लॉरेंस के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। इसमें लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में जिन बेकसूरों को बेरहमी से मारा गया, वह उसका बदला लेंगे।

इस पोस्ट पर पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर लाल रंग के निशान से क्रॉस का साइन बनाया गया था। लॉरेंस ग्रुप ने पोस्ट में लिखा था कि वह पाकिस्तान में एक ऐसे व्यक्ति को मारकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने लॉरेंस को धमकी दी है कि वह उसके राज खोल देगा। सोशल मीडिया पर लॉरेंस ग्रुप की ओर से डाली गई पोस्ट और अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी के वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने वीडियो में बोलीं ये बातें
सोशल मीडिया पर भट्टी की ओर से पोस्ट किए वीडियो में उसने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि तुमने पाकिस्तान में घुसकर एक लाख मुस्लिमों को मारने की बात की है। पाकिस्तान तो दूर लॉरेंस किसी भी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकता।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे