बड़ी खबर: बीकानेर में सात वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी नाबालिग निरुद्ध, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

बड़ी खबर: बीकानेर में सात वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी नाबालिग निरुद्ध, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

राजस्थानी चिराग। बीकानेर जिले में एक सात वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के बाद हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंगलवार सुबह बालिका का शव पेड़ से लटका मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर में ही वास्तविकता का पता लगाकर आरोपी एक नाबालिग को निरुद्ध कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू ने बताया कि सात वर्षीय बालिका सोमवार देर रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी नाबालिग ने उसे दबोच लिया। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में प्लास्टिक की थैली ठूस दी । बालिका ने खुद को आरोपी से छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बाद वारदात पर पर्दा डालने की मंशा से बालिका के गले में रस्सी का फंदा डालकर पास ही एक पेड़ से लटका दिया।

पैरों के निशान से मिले संकेत
एएसपी सांदू ने बताया कि घटनास्थल पर आरोपी के पैरों के निशान मिले। पुलिस ने निशान का पीछा किया तो वह एक घर तक जाने के मिले। निशानों से मिलान कर करने पर एक नाबालिग के पाए गए। पुलिस नाबालिग को डिटेन कर ले गई। यहां आरोपी के पिता की मौजूदगी में पूछताछ करने पर उसने वारदात करना कबूल कर लिया।

बालक अश्लील वीडियो देखने का आदी
पुलिस के अनुसार निरुद्ध बालक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी है। साथ ही एक्शन व थ्रीलर फिल्मों को देखकर उसने वारदात को आत्महत्या का रूप देने का कृत्य किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के खिलाफ बलात्कार, हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल