पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार… जानें- भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने कहां-कहां हैं

पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार… जानें- भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने कहां-कहां हैं

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन था. भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ठिकाने हैं और इंटरनेशनल बॉर्डर से कितनी दूर हैं.

1. बहावलपुर – अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है, यहां जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया है.

2. मुरीदके– ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनल बॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है, यहां  लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था.

3. गुलपुर- ये आतंकी ठिकाना LoC (पुंछ-राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.

4. लश्कर कैंप सवाई – ये आतंकी ठिकाना पीओके तंगधार सेक्टर के अंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है.

5. बिलाल कैंप – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड, ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

6. कोटली – एलओसी से 15 किमी दूर स्थित लश्कर का शिविर. ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था.

7. बरनाला कैंप– ये आतंकी ठिकाना LoC से 10 किमी दूर स्थित था.

8. सरजाल कैंप- सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र.

9 मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास)– ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था.

  • Related Posts

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अनैतिक गतिविधियों पर भी अभियान जारी है। बीकानेर शहर में इसको…

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी बीकानेर। पीबीएम अस्पताल रोड़ पर आज दिन में अचानक बाइक में आग लग गयी। देखते ही देखते ही बाइक आग से…

    You Missed

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल