बीकानेर में ज्वेलरी शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, कई अभी भी फंसे, देखे वीडियो

बीकानेर में ज्वेलरी शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, कई अभी भी फंसे, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। बीकानेर के मथुरा मार्केट में बुधवार दोपहर एक ज्वैलरी शॉप में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। 2 फ्लोर के बेसमेंट वाली इस दुकान की छत धमाके की वजह से गिर गई है। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से 12 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी कोतवाली के पास स्थित मथुरा मार्केट में हुआ यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि दुकान में रखा सामान सड़क तक उड़कर आ गया। कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।

10 से 12 लोगों को बचाया जा चुका
जानकारी के अनुसार, मथुरा मार्केट में स्थित इस बिल्डिंग में कई छोटी-छोटी शॉप हैं, जहां सोने-चांदी के गहने बनाए जाते हैं। इन शॉप में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। घटना के समय कई लोग अंडरग्राउंड में काम कर रहे थे। अब तक 10 से 12 लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

शॉप के नीचे 2 फ्लोर में बेसमेंट
जांच में सामने आया है कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से निर्मित की गई है। शॉप के नीचे दो फ्लोर का बेसमेंट है, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूर छोटी जगह में काम करते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

आसपास के मकानों को खाली कराया
नगर निगम बीकानेर के उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया- बिल्डिंग ब्लास्ट की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। 5 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 की पहचान सलमान, असलम और सचिन सोनी के रूप में हुई है। चारों ज्वेलरी का काम करते थे। सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास