राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सभी चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द; 6 जिलों में स्कूल बंद

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सभी चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द; 6 जिलों में स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने बड़े स्तर पर एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश में चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही सीमा से सटे 6 जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग हर हालात के लिए तैयार है और किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित राहत और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान के निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन और संभावित आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। अपना मोबाइल फोन हर समय ऑन रखें। तैनाती वाले अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर हर स्थिति के लिए तैयार रहें।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई