बीकानेर ब्रेकिंग: इस समय तक बंद करना होगा बाजार,बीकानेर कलक्टर ने दिए आदेश

बीकानेर ब्रेकिंग: इस समय तक बंद करना होगा बाजार,बीकानेर कलक्टर ने दिए आदेश

बीकानेर: भारत-पाक तनाव को देखते हुए बीकानेर में भी ऐतिहात बरती जा रही है। जिसके चलते कई अहम फैसले लिये जा रहे है। ऐसे में जिला कलक्टर नम्रता ने एक आदेश जारी कर आज से बाजार बंद करने का समय तय कर दिया गया है। जिला कलक्टर नम्रता ने बताया कि सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान 7 बजे तक बंद कर लें। इनमें आपात स्थिति वाली दुकानों को छोड़ शेष सभी प्रतिष्ठानों पर ये आदेश लागू होंगे।इसके तहत सूर्यास्त के बाद किसी भी समय ब्लैकआउट की आवश्यकता हो सकती है।शाम 7 बजे के बाद विभिन्न होटल,मैरिज पैलेस,रिसोर्ट,घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक,धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाइटिंग और तेज ध्वनि (डीजे) के उपयोग को तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।यह आदेश संपूर्ण जिले में तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखंड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडित कराने की कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।यह आदेश आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन जारी गाइडलाइन एवं निर्देश

बाजार सायं 7 बजे तक बंद कर दें।
जिले में ब्लैकआउट के दौरान सभी प्रकार की लाइट्स बंद रखें।
ब्लैकआउट के दौरान दुपहिया,तिपहिया और चार पहिया वाहन सहित समस्त प्रकार के वाहनों से होने वाला आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रखें।
डिफेंस एरिया की परिधि के दायरे में आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
इस क्षेत्र में अवांछनीय रूप से कोई भी व्यक्ति घूमता दिखा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विवाह सहित अन्य आवश्यक समारोह दिन के समय आयोजित किए जाएं।
शाम 7 बजे से डीजे लाइटिंग और तेज ध्वनि यंत्रों पर रोक रहेगी।
जिले के कोचिंग संस्थान आगामी आदेशों तक रहेंगे बंद
नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंध के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार बीकानेर जिले के समस्त कोचिंग संस्थान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राम गोपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय हित में सभी प्रबंधक इसकी पालना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला