बड़ी खबर: पुलिस ने शहर के 12 संदिग्ध लोगों को पाकिस्तान कॉल करने के मामले में दबोचा

बड़ी खबर: पुलिस ने शहर के 12 संदिग्ध लोगों को पाकिस्तान कॉल करने के मामले में दबोचा

राजस्थानी चिराग । भारत-पाकिस्तान से तनातनी के बीच रविवार सुबह जैसलमेर के सदर इलाके के पोहड़ा गांव में पुराने हैंड ग्रेनेड और कुछ जंग लगे कारतूस मिले। बाड़मेर में तडक़े धमाके के साथ आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरी है, जिसे सेना ने कब्जे में ले लिया है।
जैसलमेर में शनिवार सुबह खेत में मिली मिसाइल को भारतीय सेना ने रविवार को डिस्पोज किया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। जैसलमेर के स्क्क सुधीर चौधरी ने बताया- भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 4 संदिग्धों को पकड़ा गया है। सीमा पार पाकिस्तान में कॉल करने वाले हमारे रडार पर हैं। ऐसे ही मामले में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
युद्ध के हालात को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से संबंधित 16 ट्रेनों को पूरी तरह और 11 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की थी। अब इन ट्रेनों को बहाल किया गया है। बॉर्डर वाले जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर में में रविवार को बाजार खुल गए और सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल है। जोधपुर में आज से ब्लैकआउट नहीं होगा।
आधी रात तक रह-रहकर धमाके होते रहे
सीजफायर (युद्धविराम) के बाद शनिवार देर रात तक पाकिस्तानी ड्रोन का हमला बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई इलाकों में होता रहा। जैसलमेर में शनिवार आधी रात तक रह-रहकर धमाकों की आवाज आती रही।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला