हाईवे पर पिकअप में 2075KG विस्फोटक मिला, पुलिस ने गाड़ी को सीज किया, नहीं मिला ड्राइवर

हाईवे पर पिकअप में 2075KG विस्फोटक मिला, पुलिस ने गाड़ी को सीज किया, नहीं मिला ड्राइवर

राजस्थानी चिराग। जयपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पुलिस को 2075 किलो विस्फोटक मिला। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने सीज विस्फोटक की जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को दे दी है। अब PESO की टीम सैंपल लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसआई जसवंत सिंह ने बस्सी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया- वह शुक्रवार रात गश्त पर थे। इस दौरान रात करीब 2.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल का कॉल आया। उसने बताया- मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ आगरा रोड पर पिकअप खड़ी है।

इसमें कुछ कार्टन रखे हैं, जो संदिग्ध है। गाड़ी का ड्राइवर भी नहीं है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप की जांच की गई तो कार्टन पर ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव (OPTISTAR EXPLOSIVE) लिखा हुआ था। नीचे सफेद कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था।

गाड़ी में 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टे थे। पिकअप के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा के रूप में हुई। पिकअप मालिक से भी कोई संपर्क नहीं हुआ। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इस पर क्रेन की सहायता से पिकअप को मौके से हटा कर थाने पर खड़ा किया गया।

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया- शुक्रवार को ढाई बजे पुलिस ने पिकअप सीज की थी। अभी तक पिकअप का मालिक और ड्राइवर थाने नहीं आया है।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट बीकानेर। सीएमएचओ ऑफिस के सब स्टोर में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे वहां…

    You Missed

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत