बुजुर्ग को घर बुला युवती के साथ तस्वीरें खींची, 10 लाख मांगे

बुजुर्ग को घर बुला युवती के साथ तस्वीरें खींची, 10 लाख मांगे
श्रीगंगानगर। शहर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ झांसा देकर मारपीट, नशा देकर बंधक बनाने, जमीन तथा जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में सुरेंद्र कुमार, तेजपाल नायक व अज्ञात युवती सहित 2-3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह रेहड़ी किराए पर देने का काम करता है। 2 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रेहड़ी किराए पर लेने वाला बताकर ड्रीम होम बुलाया। वहां पहुंचने पर एक युवती ने उन्हें फ्लैट के अंदर बुलाया और बात करने लगी। इसी दौरान दो युवक वहां आए और कहा कि उन्होंने युवती के साथ फोटो खींच ली है, जिसे वायरल कर देंगे। युवकों ने धमकाते हुए 10 लाख रुपए देने की मांग की। इसी दौरान तेजपाल नायक व सुरेंद्र कुमार भी आ गए। इसके बाद चारों ने मिलकर मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें होटल ले जाकर अंडरग्राउंड कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वहीं, आरोपियों ने अगले दिन मारपीट की और कार में बैठाकर घर ले गए। घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण, बैंक पासबुक व एटीएम अपने कब्जे में ले ली। आरोपी बैंक से पैसे निकलवाने भी ले गए। अकाउंट में पैसे नहीं होने पर जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी दी।3 मई को गांव जा रहे थे तो आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया और जमीन बेचकर पैसा देने के लिए दबाव डाला। इसके बाद 4 मई को तेजपाल ने जबरन तहसील ले जाकर जमीन के कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी