राजस्थान में अगले दो दिन में हीटवेव का पलटवार, जानें कौनसे जिलों में आसमान से बरसेगी आग

राजस्थान में अगले दो दिन में हीटवेव का पलटवार, जानें कौनसे जिलों में आसमान से बरसेगी आग

राजस्थान में अगले दो दिन में बारिश- अंधड़ की गतिविधियों का दौर थमने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में आगामी 13 मई से हीटवेव का पलटवार होना तय है। हीटवेव का दौर शुरू होने पर पारे में भी बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि सोमवार को जयपुर समेत 5 संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का जोर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी भागों में सोमवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियों कमी होने के साथ ही कई इलाकों में लू का असर रहने की आशंका है। रविवार को बीकानेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना है।

इन संभागों में आज और कल आंधी- बारिश संभव

सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 13 मई को भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई