बीकानेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, दोस्तों ने भी छेड़छाड़ की

बीकानेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, दोस्तों ने भी छेड़छाड़ की

बीकानेर। युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसे और उसकी मौसेरी बहन को नागौर दोस्तों के पास भेज दिया जहां उन्होंने होटल में रखकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने जांच में आरोप प्रमाणित माने और तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी जेल में है। 6 मार्च, 25 को दो युवतियों की ओर से सदर पुलिस थाने में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया गया। आरोप लगाया कि तेलीवाड़ा क्षेत्र निवासी ने एक युवती को शादी को झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। उसे बहला फुसलाकर शादी के लिए नागौर जाने के लिए कहा। युवती और उसकी मौसेरी बहन को बीकानेर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा दिया। नागौर में आरोपी के दोस्तों ने दोनों युवतियों को एक गेस्ट हाउस में ठहराया। आरोपी ने एक दिन बाद नागौर पहुंचने का झांसा दिया था। आरोपी के दोस्तों ने दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों ने विरोध किया तो बताया गया कि अयूब ने जानबूझकर उनके पास भेजा है। दोनों युवतियां नागौर में महिला पुलिस थाने पहुंच गई जहां से उन्हें बीकानेर लाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि युवक ने एक युवती से दुष्कर्म किया और फिर दोनों युवतियों को संबंध बनाने के लिए नागौर में दोस्तों के पास भेज दिया था।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल