राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणामों को लेकर आई बड़ी खबर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणामों को लेकर आई बड़ी खबर
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद 12वीं का जल्द ही एग्जाम रिजल्ट घोषित कर सकता है, इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 890664 छात्रों ने परीक्षा दी है। 20 मई के बाद परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाएं लगभग जांची जा चुकी हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ दूरस्थ केन्द्रों से रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, ऐसे में थोड़ा देरी हो रही है। 20 मई के बाद परीक्षा परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक निकाला जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या
उच्च माध्यमिक – 890664
माध्यमिक – 1095488
वरिष्ठ उपाध्याय – 3910
प्रवेशिका – 7321
कुल परीक्षार्थी – 1997383
कुल परीक्षा केन्द्र – 6188
सभी वर्गों का एक साथ जारी हो सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड आमतौर पर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है, जबकि आर्ट का रिजल्ट सबसे बाद में निकालता है। लेकिन इस बार सभी परीक्षा परिणाम एकसाथ आने की उम्मीद है। बोर्ड की तरफ से कई बार तीनों विषयों के परिणाम एक साथ भी निकाले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी तीनों संकाय का परिणाम एक साथ निकाला जा सकता है।
10वीं का परिणाम जून में
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जून के मध्य में निकालने की तैयारी में है। दसवीं कक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा के अनुसार परिणाम निकालने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला