बीकानेर में मलबे से मिल रहा करोड़ों रुपए का सोना-चांदी, वारिस ढूंढ़ने में पुलिस परेशान, जानें क्या है माजरा

बीकानेर में मलबे से मिल रहा करोड़ों रुपए का सोना-चांदी, वारिस ढूंढ़ने में पुलिस परेशान, जानें क्या है माजरा

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। बीकानेर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मदान मार्केट में 7 मई को हुए सिलेंडर विस्फोट हादसे के बाद अब पीड़ित दुकानदार थाने और निगम दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हादसे में दबा सोना-चांदी अब पुलिस के पास है। वह सोना सही दावेदार तक पहुंचाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। थाने में जमा सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि मलबे में अब भी 15 से 20 लाख रुपए का सोना दबा होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि वे तस्दीक के बाद ही सामान लौटाएंगे, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो।

तीन तिजोरियां सुपुर्द, बाकी बॉक्स बने टेंशन
थानाधिकारी जसवीर सिंह के अनुसार, ‘‘मलबे से तीन तिजोरियां मिली थीं, जिनके मालिकों को बुलाकर पहचान और तस्दीक के बाद उसी दिन सौंप दी गईं। बाकी सामान जैसे गुल्लक, थैले और बॉक्स की फोटोग्राफी कर सुरक्षित रखा गया है। अब उस सामान की पहचान और वितरण में कठिनाई हो रही है।’’ पुलिस ने बताया कि सभी दावेदारों को थाने बुलाकर, फोटो से मिलान और आपसी सहमति के आधार पर ही सामान दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में उच्चाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया गया है।

अब तक कितना मिला
1- थाने में सुरक्षित जमा सोना : अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए।
2- अब भी दबा होने की आशंका : लगभग 15-20 लाख रुपए का सोना।
टाइम लाइन
तारीख : 7 मई
समय : सुबह करीब 10.30 बजे।
घटना : मदान मार्केट में गैस सिलेंडर विस्फोट से कटले की डबल अंडरग्राउंड छत ढह गई।
मृतक : 11 (8 की मौके पर मौत, 3 की इलाज के दौरान)।
घायल : 1 व्यक्ति का इलाज जयपुर में जारी, हालत अब भी गंभीर।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल