राजस्थान में पूर्व एमएलए का हार्ट अटैक से निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

राजस्थान में पूर्व एमएलए का हार्ट अटैक से निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहन लाल राठौड़ का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुक्ति धाम झालरापाटन में किया जाएगा। जिसके बाद जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई। राठौड़ 1998 से 2003 तक झालरापाटन के विधायक रहे। उन्होंने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 1976 से 1978 में झालरापाटन नगरपालिका में पार्षद बने। वहीं, 1982 से 1985 तक झालरापाटन नगर पालिका के चैयरमेन के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने राठौड़ समाज के ग्यारह सामूहिक विवाह सम्मेलन शुरू किए। बाल विवाह व मृत्यु भोज आदि सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक लगाने का काम किया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख जताते हुए एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा- ‘झालरापाटन के पूर्व विधायक मोहनलाल राठौड़ के निधन का दुःखद समाचार मिला है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।’

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल