पेट्रोल से भरी बोतल चूल्हे पर गिरी, हुआ ब्लास्ट, पति-पत्नी, दो बेटियों समेत 7 लोग झुलसे

पेट्रोल से भरी बोतल चूल्हे पर गिरी, हुआ ब्लास्ट, पति-पत्नी, दो बेटियों समेत 7 लोग झुलसे

भरतपुर। भरतपुर में खाना बनाते समय चूल्हे पर पेट्रोल से भरी बोतल गिर गई। जिससे बोतल में ब्लास्ट हो गया और पति-पत्नी, दो बेटियों समेत 7 लोग झुलस गए। तीन को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। हादसा उद्योग नगर इलाके में सोमवार शाम साढ़े 7 बजे हुआ। SHO हनुमान सहाय ने बताया- ने बताया कि डालचंद निवासी मडरपुर घर के बरामदे में चूल्हे के पास बैठकर खाना खा रहा था। पास में बच्चे भी खेल रहे थे। चूल्हे पर बहू मंजू खाना बना रही थी। जहां चूल्हा रखा था, उसके ऊपर एक अलमारी थी। जिसमें पेट्रोल से भरी एक बोतल भी रखी हुई थी। बोतल में करीब 1 लीटर पेट्रोल था। अचानक से पेट्रोल की बोतल चूल्हे के ऊपर गिर गई। जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और सभी लोग आग से बुरी तरह झुलस गए। परिवार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। आग में डालचंद (52), बड़ा बेटा प्रेम सिंह (34), छोटा बेटा प्रीतम (32), बहू मंजू (26) पत्नी प्रीतम, हेमलता (6) पुत्री प्रीतम, भारती (14) पुत्री प्रीतम, दोहिता लव-कुश (5) झुलस गए। लोगों ने घर के बाहर से जा रहे एक व्यक्ति कार को रोका। सभी को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रेम सिंह, हेमलता, लव-कुश को जयपुर रेफर कर दिया।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया