एक्सप्रेस-वे पर कार खाई में गिरी, बिजनेसमैन मामा-भांजे की मौत

एक्सप्रेस-वे पर कार खाई में गिरी, बिजनेसमैन मामा-भांजे की मौत

राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में गुजरात के बिजनेसमैन मामा- भांजे की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार हाईवे की दोनों लेन के बीच बने गैप(खाई) में जा गिरी। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों की जान नहीं बच सकी। बौंली थाना एसएचओ जितेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार- हादसा एक्सप्रेस-वे के खंभा नंबर 246 के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे हुआ, जिसकी सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। हादसे में कार सवार कमल गोहिल (35) और तेजस्वी सोलंकी (32) की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया- कार सवार दोनों युवक पानीपत(हरियाणा) से गुजरात जा रहे थे। इस दौरान सवाई माधोपुर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी सोनेट कार हाईवे पर दोनों लेन के बीच बने गेप में जा गिरी। सूचना मिलने पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार कमल गोहिल (35) निवासी बड़ौदा, गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक तेजस्वी सोलंकी (32) पुत्र महेश मोची निवासी भावनगर, गुजरात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बौंली सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया। लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ घाटी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले बीकानेर में तेज रफ्तार SUV ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र…

    You Missed

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर