पतंग लूटते नाले में गिरा बच्चा, मौत, भागते हुए 7 फीट गहरे पानी में जा गिरा

पतंग लूटते नाले में गिरा बच्चा, मौत, भागते हुए 7 फीट गहरे पानी में जा गिरा

जयपुर में पतंग लूटते हुए नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। सात फीट गहरे नाले से उसका शव बाहर निकाला गया। पतंग लूटते समय पैर फिसलने पर वह नाले में गिर गया था। खोह नागोरियान के रोपाड़ा स्थित बापू नगर निवासी अर्पित (11) पुत्र महेंद्र की मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घर के पास पतंग लूटते हुए मौत हो गई थी। खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने बुधवार सुबह जेएनयू हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (खोह नागोरियान) ओमप्रकाश मातवा ने बताया- हादसे में खोह नागोरियान के रोपाड़ा स्थित बापू नगर निवासी अर्पित (11) पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर के पास ही पतंग लूट रहा था। कटी पतंग को पकड़ने के लिए भागते हुए वह खोरी रोपाड़ा स्थित नाले तक पहुंच गया। ध्यान नहीं रहने के चलते पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। करीब 7 फीट गहरे नाले के पानी में बच्चे के गिरने की सूचना पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर नाले से बच्चे को गंभीर हालत में बाहर निकाला। पुलिस ने उसे जेएनयू हॉस्पिटल पहुंचाया, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास