बदल रहा मौसम का मिजाज, राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को बारिश के आसार

बदल रहा मौसम का मिजाज, राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को बारिश के आसार
दो दिन बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का मौसम बनने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 20 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम से व्यापक स्तर की बर्फबारी व बारिश, 18 से 20 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ तथा 19 व 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में 16 जनवरी तक शीतलहर बनी रहेगी। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन अगले 5-6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा जारी रह सकता है। इसी प्रकार से 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के दिनों में कुछ क्षेत्रों में अलसुबह के समय घने कोहरे के साथ पाला पड़ने से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है। राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 15 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को आठ शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने…

    You Missed

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे